MP Panchayat Chunav : पंचायत चुनाव घोषित || अधिकारिक तारीख || जानिए कहा कब होंगे चुनाव ??

 


राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव घोषित कर दिए हैं। मध्य प्रदेश के पंचायत चुनावों में  लेट लपेट चल रही थी. जिसके बाद अब चुनाव घोषित हो गए है, इसके साथ ही पूरे मध्यप्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई हैं। प्रदेश में तीन चरणों में पंचायत चुनाव होंगे। पहला चरण में छह जनवरी को वोट डलेंगे, दूसरे चरण में 28 जनवरी और तीसरे चरण में 16 फरवरी को मतदान होगा। नीमच जिले में मतदान तीसरे चरण में होगा। नीमच जिले में तीसरे चरण में 16 फरवरी को मतदान होगा। नीमच जिले में मतदान की प्रक्रिया 30 दिसंबर से शुरू हो जाएगी। 30 दिसंबर से नामाकंन पत्र भरे जाएंगे। नाम निर्देशन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 6 जनवरी होगी और 10 जनवरी को दोपहर 3 बजे तक नामाकंन वापस लिए जाएंगे। इसी दिन चुनाव चिन्ह आंवटित होगा। नीमच जिले में मतदान 16 फरवरी को होगा। पंच और सरपंच पद की मतगणना मतदान के बाद होगी। मप्र में 23 हजार 835 पंचायतें, 904 जिला पंचायत सदस्य, छह हजार8 33 जनपद सदस्यों के लिए मतदान होगा। त्रिस्तरीय पंचायतों के लिए जिला पंचायत के 52 अध्यक्ष, 52 उपाध्यक्ष, 313 जनपद अध्यक्ष और तीन लाख 77 हजार 551 पंच चुने जाएंगे।

Previous Post Next Post