MDS INFO : 8 दिन आगे बढ़ी परीक्षाएं || टाइम टेबल में हुए बदलाव || पड़े जानकारी

 



मंदसौर । स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 20 जनवरी से प्रारंभ हो रही थी। लेकिन विक्रम विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा प्रारंभ होने के दो दिन पहले परीक्षा आयोजन में आंशिक संशोधन किया है। 20 से 28 जनवरी के मध्य होने वाले पेपर स्थगित कर दिये हैं। इसका कारण यह बताया गया है कि इन दिनांकों में प्रतियोगी परीक्षाएं हो रही हैं। वहीं 28 जनवरी से परीक्षाएं पूर्व घोषित टाइम टेबल के अनुसार ही होंगी। 18 जनवरी को विश्वविद्यालय के आदेश महाविद्यालयों को मिल गये हैं। 20 से 28 जनवरी के मध्य होने वाले प्रश्न पत्रों के लिये अब अलग से टाइम टेबल जारी होगा। परीक्षार्थियों को अब परीक्षा की तैयारी के लिये आठ दिन का समय अधिक मिल गया है। वहीं महाविद्यालयों द्वारा भी अब पुनः तैयारी की जाएगी।

एमए, एम कॉम और एमएससी तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 20 जनवरी से प्रारंभ हो रही थी। लेकिन एन समय में परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। जबकि परीक्षा आयोजित करवाने के लिये शासकीय महाविद्यालय में सभी तैयारियां अंतिम दौर में चल रही थी। कक्षाओं को सेनिटाइज सहित कोरोना से बचाव के उपाय करते हुए तैयारियां की जा रही थी। अब 28 से परीक्षाएं होगी। विश्वविद्यालय द्वारा जारी पत्र में 20 से 28 जनवरी के मध्य होने वाले पेपर स्थगित किये गये है, इन सभी पेपर के लिये अब पुनः परीक्षा कार्यक्रम जारी होगा। वहीं 28 जनवरी से परीक्षा पूर्व घोषित टाइम टेबल से ही होगी। नये आदेश प्राप्त होने के बाद विद्यार्थियों को परीक्षा के लिये कुछ दिन ओर मिल गये है वहीं कॉलेज में तैयारियां भी अब नये सिरे से होगी। परीक्षाएं ऑफलाइन ही ली जाएगी। एनएसयूआइ द्वारा लगातार मांग की गई थी कि परीक्षाएं ऑनलाइन करवाई जाए।


कोरोना पॉजीटिव मिलने पर परीक्षार्थी की 10 दिन बाद होगी परीक्षा

परीक्षा आयोजन में कोरोना से बचाव के सभी उपाय किये जाने का दावा महााविद्यालय के जिम्मेदार कर रहे है। शास. राजीव गांधी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरके सोहोनी ने बताया कि जिन विद्यार्थियों की परीक्षाएं है। उनमें से कोई परीक्षार्थी कोरोना पॉजीटिव पाया जाते है तो उन परीक्षार्थियों की परीक्षा 10 दिन बाद ली जाएगी। इसके लिये परीक्षार्थी को कोरोना पॉजीटिव रिपोर्ट के दस्तावेज प्रस्तुत करना होंगे। इसके साथ ही परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों को मास्क अनिवार्य रूप से लगाना होगा वहीं थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी।



विश्वविद्यालय द्वारा संशोधित अधिसूचना जारी की गई है। जिसमें 20 से 28 जनवरी के मध्य आयोजित होने वाले प्रश्न पत्रों को स्थगित किया गया है। 28 जनवरी से परीक्षाएं पूर्व घोषित समय सारणी के अनुसार ही होगी। 20 से 28 जनवरी के मध्य होने वाले प्रश्न पत्रों के लिये अलग से समय सारणी जारी होगी। परीक्षा ऑफलाइन ही आयोजित होगी।

Previous Post Next Post