मध्य प्रदेश में बहुत समय बादपुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा होने जा रही है। यह परीक्षा शनिवार 8 जनवरी को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन समेत 13 अन्य शहरों में होगी. प्राप्त जानकारी अनुसार 4000 पदों के लिए निकली भर्ती में 12 लाख 72 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन दिया है भोपाल में 16 परीक्षा केंद्र बने है और वही ढाई लाख से ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे, परीक्षार्थी को परीक्षा शुरू होने के बाद परीक्षा समाप्ति के बाद ही केंद्र छोड़ने की अनुमति दी जाएगी,प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने परीक्षा कराने के लिए तीसरी बार तारीख घोषित हुई है, पहले भी पीईबी ने दो बार परीक्षा स्थगित की है। परीक्षा में 98 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी दूसरे राज्यों के शामिल है, इस भर्ती परीक्षा दो पालियों में आयोजित कराई जा रही है परीक्षा केंद्रों पर कोरोना को लेकर गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य है, परीक्षार्थियों को हैंड सैनिटाइजर मशीन से हैंड सैनिटाइज करना होगा, उसके बाद थर्मल स्क्रीनिंग होगी और तब छात्र-छात्राओं को परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश दिया जाएगा।परीक्षा केंद्रों पर 6 फीट की दूरी के साथ छात्र छात्राओं को बैठाने की व्यवस्था की गई है।
POLICE CONSTABLE IN MP : मध्यप्रदेश में निकली पुलिस आरक्षक की भर्ती || इन शहरों में आयोजित होगी परीक्षा
Tags:
सरकारी योजना