Samagra ID में नाम इस तरह जोड़े || Online Application for Adding Name in Samagra ID

 

Online Application for Adding Name in Samagra ID


 मध्य प्रदेश के  जो इच्छुक लाभार्थी Samagra ID http://samagra.gov.in/ बनवाने के लिए आवेदन करना चाहते है तो वह नीचे दिए गए तरीके को फॉलो करे |


सेवा का नाम

समग्र आईडी एमपी

विभाग

समाज कल्याण विभाग

कैटिगिरी

सरकार योजना

स्कीम का प्रकार

राज्य सरकार योजना

रजिस्ट्रेशन का प्रकार

ऑनलाइन

ऑफिसियल वेबसाइट

http://samagra.gov.in/

 


  • सर्वप्रथम आवेदक को योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा | Official Website पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा |

  • इस होम पेज पर आपको Citizens Services का ऑप्शन मिलेगा इस ऑप्शन के अंदर आपको 2 नंबर पर परिवार का रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन दिखेगा | आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा।

  • इसके बाद अगले पेज पर आपके सामने Samagra ID MP Registration Form के साथ एक नए विंडो खुल जाएगी | इस फॉर्म में आपको पते से सम्बंधित विवरण ,परिवार के मुखिया का विवरण पहचान दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे |

  • यह विवरण आपको फॉर्म में एक एक करके भरना होगा |

  • सबसे पहले पता सम्बंधित विवरण –  इस भाग में आपको जिला ,स्थानीय निकाय,क्षेत्र ,गांव, मकान संख्या ,पता जाति,प्रतिस्पर्धा आदि भरना  होगा |

  • दूसरे भाग में परिवार के मुखिया का विवरण  -इसमें आपको नाम डीओबी ,आयु ,लिंक ,मोबाइल नंबर ,आधार संख्या ,ईमेल आईडी आदि 11 विकल्प भरने होंगे |

  • तीसरे भाग में मुखिया से संबंधित दतावेज़ अपलोड करे – इसमें आपको डॉक्यूमेंट टाइप ,डॉक्यूमेंट अपलोड करना जारी करना ,जारी तिथि आदि |

  • चौथा परिवार के सदस्य को जोड़ना – इस अंतिम चरण में आपको एक एक करके अपने परिवार के सदस्य को शामिल करना होगा और आवश्यकता के अनुसार सभी विवरण प्रदान करना होगा |


  • इस तरह आपका पंजीकरण पूरा  हो जायेगा |


Samagra ID के लाभ

Samagra ID की मदद से मध्य प्रदेश सरकार के पास उनके राज्य के हर नागरिक का डाटा मौजूद है। लोगों का डाटा होने से इस राज्य की सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के लिए कौन योग्य है और कौन नहीं, इस बात की जानकारी सरकार के पास उपलब्ध है और ऐसा होने से केवल उन्हीं लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही स्कीमों का लाभ दिया जाता है जो उसके हकदार होते हैं ।

इस सुविधा का लाभ मध्य प्रदेश के सभी नागरिक उठा सकते है ।
समग्र आईडी बनने से राज्य में चल रही योजनाओं में पारदर्शिता आएगी और आसानी से सही लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सकेंगे ।
अगर आप मध्य प्रदेश के नागरिक हैं और आप इस राज्य में चलाई जाने वाली योजनाओं का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपके पास समग्र आईडी होना जरूरी है ।

मध्य प्रदेश राज्य में निकलने वाली सरकारी नौकरियों के फॉर्म भरने के दौरान भी लोगों से उनकी समग्र आईडी का उपयोग कर सकते है ।
अगर कोई परिवार बीपीएल राशन कार्ड के लिए आवेदन कर रहा है तो उसके पास samagra ID Card होना अनिवार्य है |

मध्य प्रदेश के जो नागरिक अपना बीपीएल राशन कार्ड बनवाने के लिए भी समग्र आईडी का उपयोग कर सकते है |

मध्य प्रदेश में अगर कोई स्कूल में दाखिला कराने जाता है तो उनसे भी Samagra ID Card की मांग की जा सकती है , तो मध्य प्रदेश के नागरिकों के पास Samagra ID Card होना अति आवश्यक हो गया है ।


Samagra ID के प्रकार

समग्र आईडी दो प्रकार की होती है । पहली परिवार समग्र आईडी दूसरी सदस्य Samagra ID ।

एक परिवार को जो परिवार समग्र आईडी दी जाती है उसे ‘परिवार Samagra ID’ कहा जाता है और ये आईडी आठ अंक की होती है.


वहीं उस परिवार के हर सदस्य को जो 9 अंको की समग्र आईडी दी जाती है, उसे सदस्य समग्र आईडी कहा जाता है. हालांकि सदस्य समग्र आईडी केवल उन्हीं परिवारों के सदस्यों को दी जाती है जिनका पंजीकरण परिवार के सदस्य के तौर पर करवाया जाता है. यानी अगर किसी के परिवार में किसी व्यक्ति का पंजीकरण समग्र आईडी बनाते समय नहीं करवाया जाता है, तो उस व्यक्ति को सदस्य समग्र आईडी नहीं दी जाती है |

Previous Post Next Post