UP Anganwadi Bharti 2022 बेरोगारी का दंश झेल रहे युवाओं के लिए अब उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने नौकरी बांटने के लिए कमर कस ली है। सरकार जल्द ही प्रदेश में 52000 पदों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती करने जा रही है। दरअसल प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के एक लाख 89 हजार 836 पद सृजित हैं, जिनमें से 60 साल की उम्र पूरी होने पर सेवानिवृत्ति, देहांत और अन्य कारणों से 52 हजार पद रिक्त चल रहे हैं।
(UP Anganwadi Bharti 2022 For the youth facing the brunt of unemployment, now the Yogi government of Uttar Pradesh has geared up to distribute jobs. The government is soon going to recruit Anganwadi workers on 52000 posts in the state. In fact, one lakh 89 thousand 836 posts of Anganwadi workers have been created in the state, out of which 52 thousand posts are lying vacant on completion of 60 years due to retirement, death and other reasons)
UP Anganwadi Bharti 2022 बाल विकास पुष्टाहार विभाग ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि मंत्रालय को रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजा है। पदों के रिक्त होने की वजह से आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन भी बाधित हो रहा है। प्रस्ताव पर सरकार की मुहर लगने के बाद भर्ती की प्रक्रिया की जाएगी।
(UP Anganwadi Bharti 2022 Child Development Nutrition Department, while giving information regarding the recruitment of Anganwadi workers, said that a proposal has been sent to the Ministry for recruitment to the vacant posts. Due to vacant posts, the operation of Anganwadi centers is also getting disrupted. The process of recruitment will be done after getting the government's seal on the proposal.)
इन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सीधी भर्ती के लिए अभी तक 10वीं पास होना शैक्षिक योग्यता निर्धारित रही है। अब इसमें कुछ बदलाव भी किए जाने की चर्चा है। अब यह शैक्षिक योग्यता इण्टर निर्धारित की जा रही है। इस सीधी भर्ती में संबंधित जिले का मूल निवासी होना जरूरी है। 21 से 35 वर्ष की आयु सीमा तय है। भर्ती में सबसे पहले विधवा, फिर परित्यक्ता और उसके बाद गरीबी की रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार की महिला को वरीयता दी जाती है। जातीय आरक्षण भी लागू होता है।
(For the direct recruitment of these Anganwadi workers, till now 10th pass educational qualification has been prescribed. Now there is talk of making some changes in it. Now this educational qualification is being determined Inter. In this direct recruitment it is necessary to be a native of the concerned district. The age limit is 21 to 35 years. In recruitment, first preference is given to the widow, then the abandoned and then the woman of the family living below the poverty line. Caste reservation also applies.)
शैक्षिक योग्यता में मेरिट में प्रतिशत के आधार पर भर्ती होती है। इसके अलावा विभाग में करीब छह हजार सुपरवाइजरों में से तीन हजार पद रिक्त चल रहे हैं। इन रिक्त पदों को पदोन्नति और सीधी भर्ती से भरा जाना है। आंगनबाड़ी कार्यकत्री से सुपरवाइजर के पदों पर भी पदोन्नति की जानी है। साथ ही 102 कनिष्ठ लिपिक से सहायक लिपिक, 200 वरिष्ठ सहायक से प्रधान सहायक, 42 प्रधान सहायक से प्रशासनिक अधिकारियों के पदों पर भी पदोन्नति की जानी है। मुख्य सचिव के आदेश हैं कि पदोन्नति की यह प्रक्रिया हर हाल में 30 सितम्बर तक पूरी कर ली जाए।
(Recruitment is done on the basis of percentage in merit in educational qualification. Apart from this, out of about six thousand supervisors in the department, three thousand posts are lying vacant. These vacancies are to be filled by promotion and direct recruitment. Promotion is also to be done from Anganwadi worker to the post of supervisor. Along with this, promotion is also to be made to the posts of 102 junior clerks to assistant clerks, 200 senior assistants to principal assistants, 42 principal assistants to administrative officers. The orders of the Chief Secretary are that this process of promotion should be completed by September 30 in any case.)
